Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद स्मारक के उद्घाटन समारोह में की शिरकत। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहे उपस्थित। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने दिया संबोधन। मुख्यमंत्री सैनी ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरियाणा वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
Read Also: Jantar Mantar Protest: CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ, क्या है पूरा मामला?
अंबाला की धरती पर इतिहास, शौर्य और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिखा गया। आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन कर उन महान बलिदानियों को पूरे राष्ट्र की ओर से किया गया नमन। आजादी की पहली लड़ाई वास्तव में अंबाला में शुरू हुई। इस लड़ाई ने राष्ट्रवाद और देशभक्ति की ऐसी भावना जगाई जो आगे चलकर पूरे स्वतंत्रता आंदोलन की नींव बनी। इस स्मारक में आने वाला हर युवा उन वीरों के त्याग और साहस को करेगा महसूस।
Read Also: Lucknow में 6 दिसंबर को बसपा की महारैली, मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा टारगेट
केंद्रीय गृह मंत्री का जीवन राष्ट्र सेवा, अद्भुत कार्य क्षमता और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल।लक्ष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, निर्णय लेने का साहस और परिणाम मिलने तक निरंतर प्रयास आपकी पहचान। केंद्रीय गृहमंत्री में हमें लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का दृढ़ संकल्प देता है दिखाई। सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से अपने सहकार से समृद्धि के संकल्प को नई दिशा दी। गृहमंत्री का हरियाणा की धरती से विशेष आत्मीय संबंध।Haryana:
प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण के संकल्प को निरंतर बढ़ा रही है।पिछले 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और अंत्योदय की भावना ने इस विकास यात्रा को नई गति दी। तीन आपराधिक कानूनों को सबसे पहले लागू करने वाला राज्य हरियाणा। शहीद सैनिकों और अग्नि वीरों को एक करोड रुपए की अनुग्रह राशि देने वाला पहला राज्य हरियाणा। Haryana:
स्वतंत्रता सेनानियों को देश में सर्वाधिक 40 हजार रुपये मासिक पेंशन हरियाणा देता है। पर्ची खर्ची के खेल को खत्म कर 2 लाख से अधिक युवाओं को दी योग्यता के बल पर सरकारी नौकरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लिंगानुपात बढ़कर 900 के पार पहुंचा। केंद्रीय गृहमंत्री के कर कमलों से हरियाणा के विजन 2047 का हुआ विमोचन।हमारा लक्ष्य हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना।एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री का हरियाणा की वीर धरती पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।
