केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 12 दिन बाद एम्‍स से छुट्टी मिली

नई दिल्‍ली – (प्रदीप कुमार की रिपोर्ट) – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 12 दिन बाद एम्‍स से छुट्टी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोरोना वायरस के बाद एक बार फिर देखभाल के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

इससे पहले एम्स प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया था जिसमें एम्स ने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

 

अमित शाह कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनका इलाज जारी था। कोरोना से ठीक होने के बाद उन्‍हें थकान और शरीर में दर्द की शिकायत के कारण एम्‍स में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज जारी था। शाह ने दो अगस्त को ट्विटर पर कहा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनका गुड़गांव के एक अस्पताल में संक्रमण का इलाज चला था और संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद वो होम आइसोलेशन में थे।

 

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया, उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।‘

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भी कई मंत्री और सांसद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद और केंद्रीय राज्‍य मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर भी शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस के सांसद एच वसंतकुमार का भी कोरोना वायरस के कारण चेन्‍नई में हाल में ही निधन हुआ है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *