मिस्र में Corona के 230 नए मामले, कुल संक्रमित 98727

काहिरा: मिस्र में कोरोना के रविवार को 230 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 98727 हो गई है। स्वास्थ मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23 और मरीजों की कोरोना से मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5399 हो गई है जबकि 818 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा देश में अबतक 72120 मरीज इस बीमारी से मुक्त हो चुके हैं।

Also Read देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3621245 हुई

मिस्र में कोरोना वायरस का पहला मामला 14 फरवरी को सामने आया था जबकि यहां इससे पहली मौत आठ मार्च को हुई थी। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले के बीच मिस्र ने कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी थी।

इजरायल में भी कोरोना वायरस के 555 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 114020 हो गई। इस दौरान 13 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 919 हो गई है जबकि गंभीर रुप से बीमार मरीजों की संख्या भी बढ़कर 444 हो गई है।इजरायल में फिलहाल 897 मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Also Read हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कोरोना वायरस को हराया, सीएम का आज होगा कोरोना टेस्‍ट

इजरायल में 692 और मरीजों के कोरोना से स्वस्थ होने के बाद यहां इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 92796 हो गयी है जबकि देश में फिलहाल कोरोना के 20305 सक्रिय मामले हैं।

विश्व में कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.52 करोड़ के पार हो गई है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से विश्वभर में अब तक 25,222,709 लोग संक्रमित हुए हैं और 846,395 लोगों की मौत हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *