पीएम के जन्मदिन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया श्रमदान

OM Birla on PM MODI Birthday:

OM Birla on PM MODI Birthday: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला आज अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के प्रवास पर रहे।लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए इस अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत संसदीय क्षेत्र कोटा के तलवंडी में पौधारोपण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया।

Read Also: अगर आप भी साइबर फ्रॉड से चाहते हैं बचना तो फॉलो करें CERT के ये टिप्स

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि आज के दिन हम सभी राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के संकल्प की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की प्रेरणा लें।वही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अनंत चतुर्दशी पर आयोजित शोभायात्रा में भी शामिल हुए।पैतृक निवास पर जुलूस का स्वागत कर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी को अनंत चतुर्दशी महापर्व की बधाइयां दीशोभायात्रा से पूर्व लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भगवान गणेश का पूजन किया और माला पहनाकर संतों का अभिनंदन किया

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *