हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, जानिए कौन-कौन से किए बड़े वादे किए

BJP Releases Manifesto :

BJP Releases Manifesto : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में बीजेपी ने कहा कि एमएसपी 24 फसलें खरीदेगी और राज्य के हर अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है।नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया।

लड़कियों को स्कूटी देने का भी वादा किया- पार्टी ने देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के हरियाणा के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और ग्रामीण इलाकों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का भी वादा किया।घोषणापत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर फोकस किया जाएगा।नड्डा ने कहा कि बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है।

Read also-राहुल गांधी के खिलाफ ‘जान का खतरा’ वाली टिप्पणी साफ साजिश है, जो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की जानकारी में है

महिलाओं को मिलेंगे 2,100 रुपये- सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रति माह 2,100 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।उसी तरीके से आईएमटी खरकोदा के तर्ज पर 10 अत्याधुनिक यानी मोस्ट मॉडर्न इंडस्ट्रियल शहर बनाए जाएंगे और 50,000 से ज्यादा युवा जो आस-पास के गांव के होंगे, उनको उद्यमियों से बातचीत करके उनको वहां पर रोजगार दिया जाएगा, इसकी व्यवस्था की जाएगी।”

इसी तरीके से चिरायु आयुष्मान में, जो आपको पांच लाख रुपये प्रति वर्ष मिलता है, उसको 10 लाख रुपये कर दिया जाएगा, प्रति वर्ष 10 लाख रुपये आपको दियाजाएगा।साथ ही साथ 70 वर्ष से ऊपर हमारे जो परिवार में जो लोग होंगे, उनको अलग से परिवार के लिए 10 लाख रुपये की व्यवस्था की जाएगी। यदि एक हो, दो हों, उनके लिए पांच लाख की व्यवस्था अलग से की जाएगी।”

Read also-जम्मू कश्मीर में मतदान के बीच बोले उमर अब्दुल्ला – SC के आदेश से हो रहे हैं चुनाव

 युवाओं को रोजगार मिलेगा- एमएसपी में, 24 फसलों की एमएसपी जारी रहेगी, उसको जारी रखेंगे।उसी तरीके से हम दो लाख युवाओं को बिना खर्चे के और बिना पर्ची के बिल्कुल ट्रांसपेरेंट तरीके से, गरीब का, गांव का बेटा रोजगार लग सके, सरकारी नौकरी देने का काम दो लाख लोगों को देंगे, इसकी व्यवस्था हम करेंगे।”

इसी तरीके से पांच लाख युवाओं को हम अन्य रोजगार के साधन मुहैया कराएंगे और उसके लिए नेशनल अप्रेन्टेसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत हम मंथली स्टाइपेंड उपलब्ध कराएंगे और उनको पांच लाख लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा करेंगे।एक बहुत महत्वपूर्ण योजना, अग्निवीर योजना में, हरियाणा सरकार उनको सरकारी नौकरी की गारंटी देगा और उनको सरकारी नौकरी में अग्निवीर योजना में

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *