Haryana: नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उद्योगों के पलायन पर सैनी सरकार पर साधा निशाना

Haryana: हरियाणा के नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उद्योगों के पलायन को लेकर नायब सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में 12.2% की गिरावट आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। Haryana:

Read Also: USA: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने प्रमुख अमेरिकी सांसदों की मेजबानी की

हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर उद्योगों के पलायन को लेकर हमला बोला है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 के बाद उद्योग बंद हो रहे है, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हरियाणा से लगातार उद्योग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 से अब तक हरियाणा में 1446 फैक्ट्रियां या तो बंद हो गई या पलायन कर गई। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में 12.2% की गिरावट आई है।Haryana:

कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में क्राइम बढ़ रहा है और चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है। भूपेंद्र हुड्डा ने मनरेगा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जो ग़रीब को रोजगार मिलता था , वो अब नहीं मिल रहा है।Haryana:

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार एयरपोर्ट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।हिसार का एयरपोर्ट एरोड्रम ही है। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट को भी मंजूर कराने का काम भी उनकी ही सरकार में हुआ था। उन्होंने सैनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सैनी सरकार ने एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया है।किसान की आय 2022 तक डबल करने की बात थी, उल्टा लागत बढ़ गई। लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को 2100 रूपये देने की बात कही थी लेकिन उसमें भी टर्म्स एंड कंडिशन लगा दिए।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *