PM मोदी ने वर्धा में ‘नेशनल पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

PM Vishwakarma Yojana:
PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में नेशनल पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का जायजा लिया।इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की।पीएम मोदी ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर महाराष्ट्र के वर्धा पहुंचे।कारीगरों और शिल्पकारों को मदद देने के लिए ये योजना पिछले साल 17 सितंबर को शुरू की गई थी।

Read also-मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादशा, स्कूल वैन पलटने से 10 बच्चे हुए घायल

कांग्रेस पर की ये टिप्पणी- महाराष्ट्र के वर्धा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके मित्रों ने जानबूझकर एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कहा कि उन्होंने कांग्रेस की इस दलित और पिछड़ा विरोधी सोच को सरकारी व्यवस्था से खत्म कर दिया है।

Read also-तिरुपति लड्डू विवाद पर आरोप -प्रत्यारोप जारी, स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने CM नायडू से मांगी रिपोर्ट

60,000 से अधिक लोगों को मिला प्रशिक्षण –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केवल महाराष्ट्र में 60,000 से ज्यादा लोगों को विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण मिला है।उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 18 व्यवसायों के 20 लाख से ज्यादा लोगों को विश्वकर्मा योजना से जोड़ा गया और आठ लाख से ज्यादा शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण मिला।

उन्होंने कहा, ”विश्वकर्मा योजना सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि भारत को विकसित करने के लिए हजारों साल पुराने कौशल का उपयोग करने का एक रोडमैप है।”मोदी ने राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में प्रदर्शनी का भी दौरा किया और योजना के कुछ लाभार्थियों से मुलाकात की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *