Delhi News: मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

Delhi News
Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट से शुरू होकर तीसरी मंजिल तक फैल गई। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त फैक्ट्री के अंदर 20 से 25 लोग मौजूद थे, जिससे अंदर अफरा-तफरी मच गई। Delhi News

Read Also: Haryana Tourism: PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा पर्यटन की स्टाल का किया निरीक्षण

जानकारी के मुताबिक, आग लगते ही 18 से 19 लोग समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन 6 लोग अंदर ही फंस गए। दमकल विभाग को सूचना मिलते ही कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। Delhi News

Read Also: Delhi High Court: WFI से विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किया ‘कारण बताओ नोटिस’ पर दो हफ्ते में फैसला लें

बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री जूते बनाने की थी, जहां भारी मात्रा में केमिकल और रॉ मटेरियल रखा था, जिस वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फैक्ट्री में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे? फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं। Delhi News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *