AMERICA: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अटलांटा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की

AMERICA:

AMERICA: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अटलांटा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में जयशंकर ने कहा, “अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक (एफएमएम) के दौरान मेजबानी के लिए @SecRubio का आभार। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।” गुरुवार देर शाम अटलांटा पहुंचे एस.जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले मार्को रुबियो से मिले।AMERICA

Read Also-Kitchen Tips: घर पर जमाए बाजार जैसा दही, बस अपनाएं ये किचन टिप्स

इस बैठक में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 दिसंबर को मियामी में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस बीच, क्वाड देशों अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शनिवार को बैठक करेंगे।AMERICA

Read Also-Aura Tour: दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा टूर’ कॉन्सर्ट के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

अगले महीने फिलीपींस में अमेरिका की मेजबानी में होने वाले नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले इस वर्ष क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की ये दूसरी बैठक होगी। अटलांटा में जी-20 और क्वाड की बैठकों में शामिल होने के बाद जयशंकर एक से चार नवंबर तक एंटीगुआ और बारबुडा में आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।AMERICA

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *