26 सितंबर को चुनाव प्रचार करेगें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानिए कहां कहां करेंगे जनसभा?

Hayana Election :

Hayana Election : राहुल गांधी के हरियाणा में चुनाव प्रचार में उतरने की डेट सामने आ गई है।जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 26 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। राहुल गांधी यहां असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह के लिए चुनावी रैली करेंगे। शमशेर सिंह कुमारी शैलजा के करीबी माने जाते हैं।सूत्रों के मुताबिक,हरियाणा के चुनावी रण में सबसे पहले कुमारी शैलजा के करीबी के लिए चुनाव प्रचार में उतरकर राहुल गांधी कई राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं।

राहुल गांधी की इस कवायद के पीछे एक मकसद तो कुमारी शैलजा की नाराजगी को दूर करना माना जा रहा है। कुमारी शैलजा 12 सितंबर के बाद से हरियाणा के चुनाव अभियान से दूर है।उनकी इस खामोशी को टिकट बंटवारे की नाराजगी को माना जा रहा था। हालांकि राहुल गांधी के इस कदम के बाद कुमारी शैलजा एक बार फिर हरियाणा चुनाव में हुंकार भरने के लिए तैयार हो गई हैं। कुमारी शैलजा यहां राहुल गांधी की चुनावी रैली वाले दिन ही यानी 26 सितंबर को नरवाना से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

Read also-Health: अगर 50 की उम्र में दिखना चहाते है 30 का तो सुबह-शाम करें ये काम

हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का फोकस हरियाणा की बागड़ और बांगर बेल्ट पर रहने वाला है। राहुल गांधी की जींद, कैथल के अलावा भिवानी, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद बांगड बेल्ट में चुनावी रैली प्रस्तावित है। इन रैलियों के जरिए राहुल गांधी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

Read also-Weekend Sleep : हार्ट अटैक, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां से है बचना तो वीकएंड पर करें ये काम

राहुल गांधी हरियाणा में 26 सितंबर के दिन दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।राहुल गांधी की दूसरी चुनावी रैली हिसार के बरवाला में होगी। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है, जो कि हुड्डा के करीबी बताए जाते हैं।ऐसे में राहुल गांधी की इस कवायद को हुड्डा और शैलजा खेमे के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।ताकि कुमारी शैलजा की नाराजगी भी दूर हो जाए और हुड्डा भी नाराज़ ना होने पाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *