J&K Elections: दूसरे फेज की वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं

Jammu & Kashmir Election:

Jammu & Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए बुधवार को वोटिंग जारी है।पोलिंग सेंटरों के बाहर महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर बिलाल भट ने कहा, “932 पोलिंग बूथ पर वोटिंग चल रही है और सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। हम और भी ज्यादा भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।

Read also-हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदात्री है

बदलाव के लिए वोट डाल रहे-  अब तक पॉजिटिव रिएक्शन मिला है। हमें उम्मीद है कि मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं, खासकर महिलाएं और बच्चे। जैसा कि ईसीआई ने कहा है कि ये लोकतंत्र का त्योहार है और मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि सभी इस उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।”फर्स्ट टाइम महिला वोटर ने कहा, “हम अपने अधिकार वापस पाना चाहते हैं जो हमसे छीन लिया गया है। हम अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं जो हमारे समाज की रक्षा करेंगे। हम बदलाव के लिए वोट डाल रहे हैं।”

Read also-बीजेपी उम्मीदवार रविंदर रैना ने किया मतदान, Voting को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह

दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी से ज्यादा मतदान-  जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए बुधवार को वोटिंग जारी है।चुनाव आयोग ने कहा कि दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है।कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू की गुलाबगढ़ (एसटी) सीट पर सबसे ज्यादा 53.94 फीसदी वोटिंग हुई।

विधानसभा में जारी है मतदान-  वहीं पुंछ हवेली में 51.57 फीसदी मतदान हुआ।कश्मीर की 15 विधानसभा सीटो में सबसे ज्यादा वोटिंग खानसाहिब में 45.44 दर्ज की गई। इसके बाद कंगन (एसटी) में 45 फीसदी मतदान हुआ।दोपहर एक बजे तक श्रीनगर के पुराने इलाके हब्बाकदल निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 11.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *