हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा- कांग्रेस भ्रष्टाचार की जन्मदात्री है

International Cricket Stadium :

PM MODI on CONGRESS:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को जन्म दिया और उसने कभी भी हरियाणा में ‘खर्ची-पर्ची’ प्रणाली के बिना नौकरियां नहीं दीं।गोहाना में उन्होंने कहा, “आज जो नए वोटर है न 18 साल-20 साल के उन्हें तो पता तक नहीं होगा कि 10 साल पहले हरियाणा को कैसे लूटा गया था। तब हरियाणा में किसानों की जमीन कर के लूटा गया।

Read also-बीजेपी उम्मीदवार रविंदर रैना ने किया मतदान, Voting को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह

कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा।”हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही फेज में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

भ्रष्टाचार की जन्मदात्री कांग्रेस – भारत के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार को पैदा करने वाली पालने-पोसने वाली हमारे देश में भ्रष्टाचार की कोई जन्मदात्री है तो कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकाम भ्रष्टाचारी है तो नीचे फिर लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए 10 साल पहले जब यहां पर कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था?

Read also-चेन्नई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दुबई जा रहे विमान में धुआ निकलने पर यात्रियों में मचा हड़कंप

दलालों से कमल ही बचाएगा-  आज जो नए वोटर है न 18 साल-20 साल के उन्हें तो पता तक नहीं होगा कि 10 साल पहले हरियाणा को कैसे लूटा गया था। तब हरियाणा में किसानों की जमीन कर के लूटा गया। कांग्रेस ने हरियाणा को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा।”

आरक्षण पर दिया बड़ा बयान-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि आरक्षण के प्रति नफरत कांग्रेस के ‘डीएनए’ में है।सोनीपत के गोहाना में रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहता कि जम्मू कश्मीर में शांति बनी रहे और इसलिए व केंद्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 को वापस लाना चाहता है।हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही फेज में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *