हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को किया सम्मानित

Neeraj Chopra:

Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा को सोनीपत के राय में हरियाणा के स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने सम्मानित किया। पैरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले टॉप जैवलिन थ्रोअर स्टार पहली बार घर लौटे थे।नीरज चोपड़ा का पहले यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और छात्रों ने स्वागत किया।

Read Also: पर्यटन मंत्रालय कल मनाएगा विश्व पर्यटन दिवस , जानिए क्या है इस साल की थीम ?

ओलंपिक में जीता सिल्वर मेड़ल- युवाओं को उन्होंने कहा कि करियर के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए और सफल होने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करनी चाहिए।टोक्यो खेलों में गोल्ड के बाद पेरिस ओलंपिक सिल्वर मेडल नीरज का दूसरा ओलंपिक पदक था।

Read Also: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण PM नरेंद्र मोदी को अपना पुणे दौरा करना पड़ा रद्द

युवाओं को दी ये नसीहत- डबल ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने युवाओं से कहा है कि शॉर्टकट से कभी भी कामयाबी नहीं मिलती। इसके लिए आपको लंबे समय तक मेहनत करनी होगी।इस स्टार भाला फेंक खिलाड़ी ने कहा कि कड़ी मेहनत के नतीजे अच्छे होते हैं और कामयाबी मिलने के बाद कभी भी उसे अपने सिर पर हावी नहीं होने देना चाहिए और विनम्र रहना चाहिए।टोक्यो खेलों में स्वर्ण के बाद पेरिस ओलंपिक में रजत नीरज का दूसरा ओलंपिक मेडल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *