ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति को लेकर नई रिसर्च का हुआ बड़ा खुलासा

latest space news, space news in hindi, big bang, अंतरिक्ष की उत्पत्ति, बिग बैंग

Big Bang : ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का रहस्य आज तक एक पहेली बना हुआ । वैसे तो खगोलविदों की खोजों के मुताबिक अरबों साल पहले हुई बिग बैंग घटना को ही ब्रह्माण्ड के निर्माण का समय बताया जाता है. ब्रह्माण्ड की शुरुआत को लेकर कई सिद्धांत और थ्योरी सामने आई हैं. मगर अब एक नई रिसर्च सामने आई है. इस रिसर्च के अनुसार ब्रह्माण्ड का अस्तिव इससे भी बहुत पहले का है.

आपको बता दें कि ब्रह्मांड की शुरुआत को लेकर सबसे प्रमुख सिद्धांत बिग बैंग थ्योरी है, जो बताती है कि ब्रह्मांड लगभग 13.8 अरब साल पहले एक अत्यंत घनत्व और गर्मी वाले बिंदु से फैलना शुरू हुआ। इस थ्योरी के अनुसार, बिग बैंग वह घटना है जिसने हमारे वर्तमान ब्रह्मांड की शुरुआत की। हालांकि, बिग बैंग के पहले क्या हुआ, इस पर वैज्ञानिकों के बीच विभिन्न विचार हैं और यह एक गहन और जारी शोध का विषय है।

Read also- बहराइच में भेड़ियों का कहर जारी, एक और बच्ची बनी शिकार

आसान नहीं है यह दावा करना- बिग बैंग के पहले क्या होगा ये दावा करना आसान नहीं है. लेकिन उसकी व्याख्या करना बहुत ही मुश्किल है बिग बैंग के समर्थन में कई तरह की थ्योरी और रिसर्च सामने आई हैं.जिसके नतीजे और दावे बेहद ही चौंकाने वाले थे.

Read also- मुसलमान किसके वंशज हैं और भारत में कहां से आए

रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा- एक रिसर्च में पता लगाया गया कि बिग बैंग घटना होने से पहले डार्क मैटर आदिम ब्लैक होल से भरा हुआ था.जो ब्रह्मांड के अंतिम संकुचन चरण के दौरान होने वाले घनत्व में उतार-चढ़ाव के कारण बने थे. यह देखा गया कि इस दौरान ब्रह्मांड शायद सिकुड़ गया और अपने वर्तमान आकार से 50 गुना छोटा हो गया था. इसने संकेत दिया कि ब्रह्मांड में डार्क मैटर और ब्लैक होल बिग बैंग से पहले मौजूद थे.

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में सुझाव दिया कि डार्क मैटर ब्लैक होल से बना हो सकता था जब ब्रह्मांड बिग बैंग से पहले अपने अंतिम संकुचन से चल रहे विस्तार चरण में प्रवेश कर रहा था। भविष्य की गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशालाओं द्वारा डार्क मैटर निर्माण का यह चित्र बनाया जा सकता है. ये वेधशालाएं परिकल्पना सही होने पर ब्लैक होल निर्माण के दौरान उत्पन्न गुरुत्वाकर्षण तरंगों को खोज सकती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *