आरक्षण पर बिहार में गरमाई सियासत ,JDU ने धरना प्रदर्शन कर CM पर साधा निशाना

Tejashwi Yadav Protest:

Tejashwi Yadav Protest: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं और आरक्षण को मंजूरी नहीं दे रहे हैं, वे भी पहले यही मांग करते थे।तेजस्वी यादव संविधान की अनुसूची नौ के तहत ओबीसी, एससी और एसटी के लिए 65 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पटना में धरने पर बैठे।तेजस्वी यादव ने कहा, ”जो ये बातें कह रहे हैं, वो वही हैं जो मेरे साथ इसी मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थे।

Read also-बिहार में सियासी हलचल तेज,श्याम रजक जदयू में लौटे, RJD छोड़ने की बताई ये वजह

तेजस्वी यादव ने की ये मांग- अगर वे इससे सहमत हैं इसे लागू करें, तो वे सत्ता में हैं।”प्रदर्शन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।पार्टी ने 2023 में हुई जाति जनगणना के निष्कर्षों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा “तीन बार से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं और तीनों बार बिहार और गरीब, सब लोगों की भूमिका है। पूरे बिहार की भूमिका है उनको प्रधानमंत्री बनाने में।

Read also-Brain Memory: कैसे हमारे दिमाग में सालों तक जिंदा रहती हैं यादें, जानिए मानव मस्तिष्क का ये राज

राज्य को विशेष दर्जा देने से इंकार कर दिया – तेजस्वी यादव  आगे बोलते है कि  बिहार को क्या मिला रे भाई। पीएम मोदी ने राज्य को विशेष दर्जा देने से इंकार कर दिया, अनुसूची नौ के अंतर्गत जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों को शामिल नहीं किया जाएगा। वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे बिल लाकर लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री चुप रहने के लिए बने हैं या काम करने के लिए? आपको राज्य के नेता से पूछना चाहिए कि इस पर उनकी क्या राय है।

CM नीतीश पर की टिप्पणी- अगर वे नहीं दे सकते तो वो किस तरह के नेता हैं। क्या नीतीश कुमार जी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और मोदी जी से निष्कर्षों को शामिल करने के लिए कहने की हिम्मत करेंगे?”प्रदर्शन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *