एंटी नारकोटिक्स टीम ने लाखों की खेप के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

करनाल (विकास मेहला की रिपोर्ट)– करनाल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स शाखा को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल टीम ने गट्टू नाम के अफीम से बने लाखों रुपये के लिक्विड नशे की खेप के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्कर को आज पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी, ताकि गैंग के अन्य सदस्यों का पता लगाकर उन्हें जल्दी से गिरफ्तार किया जा सके।

करनाल में नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं। युवा पीढ़ी तेजी से गट्टू नाम से बने लिक्विड अफीम के नशे की अग्रसर होती जा रही है। ऐसे ही एक नशा तस्कर को करनाल पुलिस की एंटी नारकोटिक्स शाखा ने लाखों रुपये की नशे की खेप के साथ रंगे हाथों बंसा गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया धर्मवीर नाम का नशा तस्कर पिछले 5 सालों से नशा तस्करी का काम कर रहा था, इस नशा तस्कर के तार दिल्ली गाजियाबाद से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

Also Read- SSR Death Case: ड्रग्स मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें रिया चक्रवर्ती से क्या है लिंक

करनाल पुलिस के एंटी नारकोटिक्स शाखा के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया पकड़ा गया नशा तस्कर करनाल के बंसा गांव का रहना वाला है। पिछले कई दिनों से हमारी टीम इस नशा तस्कर की तलाश में थी , कल इस तस्कर को गुप्त सुचना के आधार पर गाड़ी समेत भारी नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल आज इसे आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।और अन्य गैंग के लोग का पता लगाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *