इंडिगो संकट में DGCA का बड़ा कदम! 4 उड़ान परिचालन निरीक्षकों को किया निलंबित

Indigo Crisis: DGCA takes major action in Indigo crisis; 4 flight operations inspectors suspended

Indigo Crisis: विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने इंडिगो के परिचालन में भारी व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में चार उड़ान परिचालन निरीक्षकों (एफओआई) को निलंबित कर दिया है। विमानन कंपनी ने शुक्रवार 12 दिसंबर को बेंगलुरू हवाई अड्डे से 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। उड़ान परिचालन निरीक्षक (एफओआई), नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी होते हैं जो इसके नियामक और सुरक्षा निरीक्षण कार्यों को अंजाम देते हैं और अकसर विमानन कंपनी के परिचालन की निगरानी के लिए तैनात किए जाते हैं।  Indigo Crisis

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा में दी गई पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल को श्रृद्धांजलि

एक सूत्र ने बताया, इंडिगो की उड़ानों में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुए व्यवधान के संबंध में डीजीसीए के चार उड़ान परिचालन निरीक्षकों (एफओआई)को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने साथ ही बताया, इंडिगो ने शुक्रवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 54 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें 31 आगमन और 23 प्रस्थान वाली उड़ानें हैं। संकटग्रस्त विमानन कंपनी ने गुरुवार को दिल्ली और बेंगलुरू से 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। गौरतलब है कि इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) इसिड्रे पोरक्वेरास शुक्रवार को दोपहर दो बजे डीजीसीए की जांच समिति के समक्ष फिर से पेश होंगे।

डीजीसीए ने संकटग्रस्त इंडिगो की जांच गुरुवार को तेज कर दी। उसने परिचालन की निगरानी के लिए विमानन कंपनी के मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती की और एक जांच समिति ने सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ की। Indigo Crisis

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *