Hayana: मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा सिविल सचिवालय में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Guard of Honour :

Guard of Honour : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पद संभालने के बाद पहली बार चंडीगढ़ पहुंचने पर शुक्रवार को सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के नायक बने नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई एनडीए नेता शामिल हुए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को कैबिनेट बैठक भी करेंगे।

Read Also: हरियाणा में BJP सरकार: पंचकूला में आज होगी नायब सिंह सैनी की ताजपोशी, ये है संभावित मंत्रिमंडल

हरियाणा में फिर सैनी सरकार-  हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नायब सैनी ने राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। हालांकि मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने वाले वे 11वें नेता हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। उनके साथ 13 अन्य नेताओं ने भी मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में जान, गुर्जर, ओबीसी, एसी, ब्राह्मण, यादव और वैश्य समाज के नेताओं को जगह दी गई है।

Read Also: अमेरिका में कोई भी बने राष्ट्रपति, भारत से मिलकर ही आगे बढ़ना होगा !

 शपथ ग्रहण में पीेएम मोदी भी रहे मौजूद-  मंत्री पद की शपथ लेने वालों में अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज, बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार शामिल हैं।मंत्री बनने वालों में अनिल विज, कृष्ण लाल पवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद वर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला के दशहरा मैदान में किया गया।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *