अमेरिका में कोई भी बने राष्ट्रपति, भारत से मिलकर ही आगे बढ़ना होगा !

अमेरिका में एडिसन के मेयर और सांसद सैम जोशी ने बुधवार को कहा कि भारत एक बहुत ही अनोखी स्थिति में है, यहां चाहे कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति बने, उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिशनों पर भारत के साथ ही मिलकर काम करना होगा।

Read Also: मॉरिटानिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर जोर देकर कही ये बात

भारतीय मूल के सांसद सैम जोशी ने राजनेता बनने की अपनी यात्रा, वहां मौजूद भारतीय प्रवासियों, उनके योगदान और न्यू जर्सी में भारतीय समुदाय की चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन दोनों ने ही कहा है कि भारत-अमेरिका संबंध इस सदी का सबसे परिणामी संबंध है।

न्यू जर्सी में भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों की बड़ी आबादी है। एडिसन न्यू जर्सी में एक टाउनशिप है जहां एक मजबूत भारतीय और दक्षिण एशियाई प्रवासी, स्टोर, छोटे व्यवसाय और रेस्तरां हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *