बहराइच में मचा सियासी घमासान, मृतक राम गोपाल मिश्रा की पत्नी ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

Bahraich Violence: 

Bahraich Violence:  उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा में मारे गए राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस प्रशासन उनको इंसाफ नहीं दिला रहा है।बहराइच में सांप्रदायिक तनाव फैलाने और 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।राम गोपाल मिश्रा की पत्नी रोली मिश्रा कहा, “हम न्याय चाहते हैं। पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने पैसे लिए हैं। उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कोई बाकी कार्रवाई नहीं की है।”धार्मिक जुलूस के दौरान हुई हिंसा में गोली लगने से राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।

Read also-NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, AJSU को दस, नीतीश को दो और चिराग को मिली इतनी सीट

रोली मिश्रा, राम गोपाल मिश्रा की पत्नी: हम न्याय मांग रहे है जो न्याय मिल नहीं रहा है। पुलिस प्रशासन हमें न्याय दिला रही है। वो लोग घूस ले लिए हैं, उन्होंने पकड़े तो जरूर हैं लेकिन उन्हें मारा नहीं गया है। हम लोगों को दिखा दिया गया है कि पैर में तो गोली मारी गई है लेकिन इंसाफ हमारे साथ नहीं हो रहा है।

Read also-Mumbai: सलमान खान को फिर मिली धमकी, व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मांगे 5 करोड़ रुपये

बहराइच में भड़की हिंसा- उत्तर प्रदेश के बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर जारी तनाव बीते सोमवार को बढ़ गया। लोगों ने यहां घरों, शोरूमों और दुकानों में आग लगा दी गई।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद 22 साल के लड़के की मौत के मामले में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।दरअसल, महराजगंज के मंसूर गांव में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच पथराव और फायरिंग में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *