Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल ‘‘चुनाव चोरी करने’’ के लिए करते हैं।Delhi:
Q. Why is CEC Gyanesh Kumar the only Indian with lifelong blanket legal immunity?
A. Because PM Modi uses him to steal elections.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 30, 2026
Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव
राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीईसी ज्ञानेश कुमार ही ऐसे एकमात्र भारतीय क्यों हैं जिन्हें आजीवन पूर्ण कानूनी सुरक्षा प्राप्त है?’’ इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उनका इस्तेमाल चुनाव चोरी के लिए करते हैं।Delhi:’’
Read Also- Kerala: गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की, बोले- चुनाव आयोग पर नहीं भरोसा
राहुल गांधी का ये आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले 2023 के कानून की पृष्ठभूमि में लगाया है।इस कानून की धारा 16 के तहत किसी मौजूदा या पूर्व सीईसी और निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ उसके आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए किए गए किसी कार्य, बात या अभिव्यक्ति के संबंध में दीवानी या आपराधिक कार्यवाई अदालत में शुरू या जारी नहीं की जा सकती। Delhi:’’
इंडिया गठबंधन’ की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- विपक्ष के सभी नेता भारत के संविधान के सामूहिक रक्षक हैं और देश में बड़ा बदलाव लाएंगे।इंडिया गठबंधन’ की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई में तेजी आनी चाहिए
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
