Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कर एवं राजस्व को सुदृढ़ करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।हरियाणा के कर एवं राजस्व को सुदृद्ध करने पर आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।आज यहां नीति निर्माता, कर प्रशासक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एक साथ उपस्थित। हमारी जिम्मेदारी है कि हम हरियाणा के राजस्व व्यवस्था को बनाए मजबूत। इसके लिए हमारा रास्ता स्पष्ट, नागरिकों पर अतिरिक्त कर का बोझ डाले बिना राज्य के वित्तीय क्षमता बढ़ानी है। Haryana:
Read Also: Big News : राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, CWC में इस्तीफे और SIR पर रखे प्रस्ताव
हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 में भी हमने कर एवं राजस्व व्यवस्था का रखा लक्ष्य।आज हरियाणा देश के आर्थिक रूप से सबसे मजबूत राज्यों में शामिल।आज उद्योग और सेवा क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा। यही क्षेत्र प्रदेश के कर एवं राजस्व को बढ़ाने का व्यापक आधार भी। वर्ष 2026 27 के पहले 5 महीने में प्रदेश का SGST संग्रह 29% बढ़कर 24662 करोड रुपए हुआ।पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 19174 करोड रुपए था। Haryana:
यह देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक वृद्धि और राष्ट्रीय औसत 16% से लगभग दोगुनी।हरियाणा में भविष्य की मजबूत अर्थव्यवस्था का आधार तेजी से तैयार हो रहा है।गन्नौर में बन रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित। हमारा गुरुग्राम ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का प्रमुख केंद्र बन चुका है। पानीपत करनाल और सोनीपत महत्वपूर्ण वैकल्पिक विकास क्षेत्रों के रूप में उभरे।रेवाड़ी तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्र लॉजिस्टिक्स भंडारण और वीनिर्माण में हरियाणा को दे रहे हैं मजबूती।
Read Also: Sports News: ट्रोलिंग का शिकार हुई एशियन गेम्स रजत पदक विजेता एंसी सोजन, रूप-रंग और पहनावे पर किए कमेंट्स
हर नया उद्योग, निवेश और नए उद्यम रोजगार के साथ-साथ नए राजस्व आधार की संभावनाएं भी लेकर आते हैं।पिछले कुछ वर्षों में हमने कर प्रशासन को आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए।हमने कर दाताओं के साथ संवाद बेहतर चलाने के लिए नोटिस और आदेशों की उपलब्धता तथा सूचना पहुंचाने की व्यवस्था में भी किया सुधार।पुराने लंबित कर विवादों के समाधान के लिए हरियाणा एकबारगी व्यवस्थापन स्कीम 2026 लाई गई।वर्ष 2025 की इस योजना का लाभ लगभग 1 लाख 15 हजार व्यापारियों ने उठाया।
वर्ष 2030 तक कर राजस्व को 10% और वर्ष 2047 तक 15% तक पहुंचाने का लक्ष्य।आज का पहला तकनीकी सत्र कर राजस्व की मूल संरचना को मजबूत करने पर है।दूसरा सत्र आंकड़ों के विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य के कर प्रशासन पर केंद्रित होगा। इस सम्मेलन से एक स्पष्ट और सरलता से लागू की जा सकने वाली कार्य योजना की उम्मीद।राजस्व का उद्देश्य जनता के जीवन में सुधार लाना।बेहतर सार्वजनिक सेवाएं और बेहतर जीवन यही मजबूत राजस्व व्यवस्था का अंतिम परिणाम होना चाहिए।आज का सम्मेलन हरियाणा की राजस्व व्यवस्था को और अधिक मजबूत आधुनिक पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाने की दिशा में ठोस कदम का आधार बनेगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
