दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक इलाके की तीन फैक्ट्रियों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

दिल्ली। (रिपोर्ट- हर्षित मिश्रा) दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक इलाके में बर्तानिया अंडरपास के नजदीक की तीन फैक्ट्रियों में शनिवार रात भयंकर आग लग गई। भीषण आग पर काबू पाने में 2 दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां जुटीं हुई हैं।

दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक इलाके की तीन फैक्ट्रियों में भयंकर आग लग गई, जिसमें जूता फैक्ट्री, अनाज के गोदाम और गत्ते के फैक्ट्री शामिल है। दमकल की करीब 2 दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मोके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। धूं – धूं कर काफी माल देखते ही देखते स्वाहा हो गया। रात करीब 10 बजे एक फैक्ट्री में आग लगी और दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने 2 और फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कुछ देर में ही इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल केंद्र नजदीक होने के चलते कुछ ही मिनटों में दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि तब तक तीन फैक्ट्रियों को अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी। 2 दर्जन से ज्यादा दमकल की बीस से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू पाने की कवायद में लगी हुई हैं ,लेकिन फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते तीन फैक्टियों में तांडव मचा दिया। आसमान में धुँआ ही धुँआ नजर आ रहा और फैक्ट्रियों में आग अपना रौद्र रूप दिखा रही है। अग्निशमन कर्मचारी जद्दोजहद पर आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। आग लगने के बाद वहां आस पास के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। आग लगने की जानकारी फैक्ट्री मालिक और मैनेजर को भी दे दी गई। जब वो मौके पर पहुंचे तो फैक्ट्री में लगी भीषण आग को देख इनके भी होश उड़ गए। भीषण आग में फैक्ट्रियों में रखा हुआ माल पूरी तरीके से जलकर खाक हो चुका है। लाखों का नुकसान इस अग्निकांड में होने की संभावना जताई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.