महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, ये नाम हैं शामिल

Maharashtra BJP List:

Maharashtra BJP List:  महाराष्ट्र विघानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।इसमें कांग्रेस से आए दो नेताओं और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पीए को भी टिकट दिया गया है।बीजेपी ने अब तक 146 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।बीजेपी की तीसरी लिस्ट में जितेश अंतापुरकर को देगलूर से उम्मीदवार बनाया गया है। जितेश 2021 में कांग्रेस के टिकट पर उप-चुनाव जीते थे और वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। अशोक चव्हाण हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Read also-NCP विधायक जीशान सिद्दीकी ने बांद्रा सीट से नामांकन दाखिल कर कही ये बात

अर्चना पाटिल को मिला टिकट – वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल-चाकुरकर को लातूर सिटी सीट से मैदान में उतारा गया है। वे इसी साल मार्च में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थीं।इनके अलावा, कई साल तक उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पीए रहे सुमित वानखेड़े को अरवी विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।बीजेपी ने 2019 में देवेंद्र फडणवीस के पूर्व पीए अभिमन्यु पवार को औसा से टिकट दिया था। उस समय पवार ने जीत हासिल की थी।

Read also-पटाखे फोड़ते समय जल जाएं तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, नहीं दिखेगा जलने का निशान

BJP ने चार महिलाओं को दिया टिकट-  बोरीवली से बीजेपी विधायक सुनील राणे की जगह संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है, जबकि एमएलसी प्रवीण दटके को नागपुर सेंट्रल सीट से मैदान में उतारा गया है।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रणजीत देशमुख के बेटे आशीष देशमुख को नागपुर जिले के सावनेर से टिकट दिया गया है।बीजेपी ने मौजूदा विधायक भारती लावेकर पर भरोसा जताते हुए महानगर की वर्सोवा सीट से फिर से मैदान में उतारा है।बीजेपी की तीसरी लिस्ट में लावेकर और अर्चना पाटिल-चाकुरकर समेत चार महिलाओं के नाम शामिल हैं। जिसमें स्नेहा दुबे को पालघर जिले की वसई सीट से और साई प्रकाश दहाके को वाशिम के कारंजा से मैदान में उतारा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *