Jammu: आतंकी हमले के बाद एक्शन में सेना, अखनूर सेक्टर में की बीएमपी टैंक की तैनाती

Akhnoor News:

Akhnoor News: भारतीय सेना ने सोमवार को सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए एक ऑपरेशन के दौरान जम्मू के अखनूर सेक्टर में बीएमपी -2 टैंक तैनात किए हैं।अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को एक आतंकवादी मारा गया हैआतंकियों ने अखनूर सेक्टर के एक गांव में सेना के काफिले पर हमला किया था।

एलओसी के पास हुई गोलीबारी- जम्मू कश्मीर के अखनूर में सोमवार को एलओसी के पास एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान ये हुआ।सोमवार सुबह जोगवान में असन मंदिर के पास से गुजर रही सेना की एंबुलेंस पर तीन आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इसके बाद खौर के भट्टल इलाके में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। आतंकवादियों को मार गिराने के लिए और सुरक्षा बल भेजा गया है।

Read also-AICCA और एअर इंडिया में मचा घमासान, श्रम मंत्रालय से हस्तक्षेप की उठी मांग

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि हथियार सहित एक आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है। ऑपरेशन जारी है।अधिकारियों ने बताया कि हमला करने वाले आतंकवादियों की संख्या तीन मानी जा रही है।सैनिकों की जवाबी कार्रवाई का सामना करने पर वे पास के वन क्षेत्र की ओर भाग गए।

Read also-Terror Attack: अखनूर में भारतीय सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

सेना की गाड़ी पर हुआ हमला- जम्मू के अखनूर सब डिवीजन के केरी बराल इलाके में सुबह सेना की गाड़ी पर हुए हमले के बाद एलओसी के साथ-साथ सीमावर्ती जिले मे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई है और गोलीबारी जारी है।सेना ने अखनूर केरी बराल की सीमा से लगे राजौरी जिले की सभी चोटियों पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *