सावधान ! भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है Black Basta हैकिंग ग्रुप, बरतें सावधानी

 Black Basta News:

Black Basta News: भारत समेत दुनियाभर में लोगों से ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है।समय- समय पर सरकार के द्वारा भी लोगों को हैकर्स से सावधान रहने की अपील की जाती है। हाल में त्यौहार के मद्देनजर हैकर बहुत एक्टिव हो गए है। देश में प्रतिदिन स्कैम हो रहे हैं। हर दिन ठग नए -नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे है। आए दिन लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब एक नए तरह का स्कैम के माध्यम से BlackBasta के जरिए ठगी हो रही  है।

Read also-BJP: शक्ति योजना की समीक्षा को लेकर उठाए सवालों पर रविशंकर ने किया खड़गे का घेराव

Black Basta बना मुसीबत-  हाल के कुछ सालों में साइबर अपराध के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई ।Black Basta हैकिंग ग्रुप ने दुनियाभर के PC/Laptop यूजर्स को सकते में डाल दिया है। साइबर अपराधियों के इस ग्रुप ने दुनियाभर के कॉर्पोरेट कंपनियों में इस्तेमाल किए जाने वाले Microsoft Teams वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म पर रैनसमवेयर अटैक की धमकी दी है। ठग चूना लगाने के लिए कार्पोरेट कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट हेल्प डेस्क के नाम से ई-मेल कर रहे हैं। बड़ी ही चालाकी से लैपटॉप या PC में Black Basta  रैनसमवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं । जरा सी लापरवाही बरतने पर यूजर के पीसी या लैपटॉप का रिमोट एक्सेस ले लेता है।

Read also-Election: अमेरिकी चुनाव को लेकर क्या है भारतीय मूल के लोगों की राय ?  

ठग ऐसे कर रहे ठगी-Black Basta  हैकिंग ग्रुप के द्रारा ठग कार्पोरेट नेटवर्क को मुख्य तरीके से टारगेट करता है। कार्पोरेट कंपनियों के सिक्योरिटी सिस्टम में सेंध लगाने के लिए यह ग्रुप सोशल इंजीनियरिंग का भी  सहारा ले रहा है, ताकि आसानी से हाई सिक्योरिटी सिस्टम को तोड़कर ठगी की  जा सके। पहले भी इस हैकिंग ग्रुप ने कार्पोरेट में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना वायरस वाले ई-मेल भेजकर हेल्प डेस्क के नाम पर साइबर अटैक किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *