Telangana: ‘विंग्स इंडिया 2026’ में AI-संचालित रनवे सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन

Telangana

Telangana: तेलंगाना के हैदराबाद का एक रोबोटिक्स स्टार्टअप, शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे पर चल रही ‘विंग्स इंडिया 2026’ प्रदर्शनी में अपनी एआई-संचालित विमानन सुरक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन कर रहा है।

कंपनी के मुताबिक, उसके एक सिस्टम में 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा लगा है, जो दिन और रात दोनों वक्त काम करता है। इसे घुसपैठिए का पता लगाने वाला सिस्टम कहा जाता है, जो 700 मीटर तक की दूरी से इंसानों, वाहनों और जानवरों का पता लगा सकता है और उन पर नजर रख सकता है। इतना ही नहीं ये रनवे की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तुरंत अलर्ट जारी कर सकता है। Telangana

Read Also: Haryana News: हरियाणा के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन के बिताए 24 घंटे

कंपनी अपने डीप-लर्निंग मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए हवाईअड्डे स्थलों से हासिल पर्यावरण-विशिष्ट डेटा का इस्तेमाल करती है।

कंपनी द्वारा विकसित प्रणालियों को रनवे, परिधि की दीवारों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है ताकि निगरानी को मजबूत किया जा सके और हवाई अड्डे की सुरक्षा को पूरी तरह बढ़ाया जा सके। Telangana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *