Almora: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में खाई में गिरी बस, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Bus Accident:

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई।हादसे में करीब  10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी।हादसा अल्मोड़ा के मरचूला में हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे।आलोक कुमार पांडे ने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की खबर है।

Read Also: Jharkhand Elections: भाजपा के झारखंड घोषणा पत्र पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उठाए सवाल

200 मीटर गहरी  खाई में गिरी बस- जिला मजिस्ट्रेट ने आगे कहा कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है।पुलिस और एसडीआरएफ के जवान सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में मरने वाले लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- “अल्मोड़ा जिले के मरचुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने की बेहद दुखद खबर मिली। जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।”

Read Also: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरेंगे किसान

उन्होंने आगे कहा, “स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालने और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *