हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग, प्रदेशाध्यक्ष की सिफारिश पर मल्लिकार्जुन खरगे ने फैसला लिया

Himachal Pradesh News:

Himachal Pradesh News: कांग्रेस पार्टी ने राज्य में इकाइयों में संभावित फेरबदल के लिए अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपनी पूरी इकाई भंग कर दी।

Read also- Haryana: सैनी सरकार ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात, लाड़वा से बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही ये बात- प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सहित सभी जिला और ब्लॉक इकाइयों को भी भंग किए जाने के बारे में जानकारी दी गई है। हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनाव के बाद से ही कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किए जाने की मांग उठ रही थी। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी थी। ऐसे में हाईकमान ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।

Read also- US Election: डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया

लोकसभा चुनाव में मिली हार- हिमाचल में इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सभी चारों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि प्रदेश में दो बार हुए विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था। कांग्रेस ने नौ सीटों पर हुए उप-चुनाव में छह सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई थी। इसके पीछे पार्टी पदाधिकारियों की निष्क्रियता बड़ी वजह बताई जा रही है।

हिमाचल में कांग्रेस करेगी ये पहल – हिमाचल में अब प्रदेश सहित जिला और ब्लॉक स्तर पर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। हालांकि नई कार्यकारिणी का गठन कब तक होगा। इसको लेकर अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इस बारे में हाईकमान से चर्चा करने के बाद फैसला लिया जा सकता है।

हिमाचल में नई कार्यकारिणी का गठन कांग्रेस के लिए इतना आसान नहीं होगा। इसमें भी गुटबाजी हावी रहने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हाली लॉज के बीच पहले ही छत्तीस का आंकड़ा है। ऐसे में दोनों गुटों का प्रयास रहेगा कि कार्यकारिणी में अपने ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को शामिल किया जा सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *