US Election: डोनाल्ड ट्रंप की जीत से भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होंगे- ज्योतिरादित्य सिंधिया

US Election:

US Election: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के साथ भारत और अमेरिका के रिश्ते “बहुत मजबूत” होंगे।ट्रम्प ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिकी विदेश नीति में सुधार करने की बात कही थी और विदेशी वस्तुओं पर टैरिफ लगाने की भी बात की थी, जिससे नई दिल्ली में चिंता बढ़ गई थी।

Read also- यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर से 10 लोगों की दर्दनाक मौत

भारत आशावादी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को उनकी जीत पर बधाई देने के बाद सिंधिया की टिप्पणी से संकेत मिलता है कि भारत आशावादी है कि वे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे मजबूत सैन्य शक्ति के साथ व्यापार और आर्थिक संबंध जारी रखेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भी है, जिसका कुल वार्षिक व्यापार 190 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है।

Read also- US Election: डोनाल्ड ‘ट्रंप की जीत से गदगद हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर, चीन पर दिया बड़ा बयान

सिंधिया ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछल एक दशक में भारत-अमेरिका संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्थिक जोर के साथ-साथ कई वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक संबंध भी मजबूत हुए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री- मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों के नेतृत्व में अमेरिका-भारत संबंध बहुत मजबूत स्थिति में होंगे।पिछले दशक में उन रिश्तों ने और ज्यादा ठोस रूप ले लिया है, जब से प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ एक स्वतंत्र रिश्ता बनाया है, तबसे कई वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक संबंध और भी मजबूत हुए हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *