गोदाम में केमिकल के लीक होने से लगी आग, 3 मजदूरों की मौत

Gujrat Fire,Gujrat Fire, Gujrat godawn fire, chemical fire, chemical leak case, Gujrat fire case,News,

Gujrat Fire : गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह को गोदाम में केमिकल लीक होने से लगी आग में तीन मजदूरों की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल भी हो गए हैं। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) बी. वी. गोहिल ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे लगी, जब मजदूर बिलिमोरिया तालुका के देवसर गांव में गोदाम में ट्रक से केमिकल से भरे बैरल उतार रहे थे।

गोहिल ने बताया कि पास के तालुका से पांच दमकल गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। वहां घटना स्थल पर मौजूद जगदीश चौधरी ने बताया कि ट्रक में बैरल से केमिकल लीक हो गया, जिससे आग लग गई। सबसे पहले ट्रक में आग लगी और आग गोदाम में फैल गई। गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

Read also- कप्तान हरमनप्रीत बने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष हॉकी खिलाड़ी, श्रीजेश इस अवॉर्ड से हुए सम्मानित

विधायक नरेश पटेल ने बताया कि केमिकल उतारने में ये ब्लास्ट हो गया और ये गोदाम के बाजू में दो दूसरे भी गोदाम थे। इसलिए बहुत बड़ी मात्रा में आग लग गई। फायर बिग्रेड वाले पहुंचे भी हैं लेकिन आग बुझाने में केमिकल था इसलिए देरी भी हो जाती है। इसलिए तीन लोगों का निधन हो गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *