Election: झारखंड में थमा प्रथम चरण का चुनाव प्रचार, 13 नवंबर को होगा 43 सीटों पर मतदान

Jharkhand Assembly Poll: 

Jharkhand Assembly Poll:  झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पहले दौर की वोटिंग से एक दिन पहले रांची के मोराबादी मैदान में चहल-पहल देखी गई। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव से जुड़े दूसरे साजो-समान के साथ पोलिंग पार्टी अलग-अलग जिलों के लिए रवाना हुईं।जिला अधिकारियों के मुताबिक मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वोटरों और मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

Read also- झारखंड में ED का ऐक्शन, जेएमएम-बीजेपी के बीच तेज हुई जुबानी जंग

बुधवार  को प्रथम चरण का मतदान-  अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम ले जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। इसके अलावा उम्मीदवारों और पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जाएगी।झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर चुनाव होने हैं। बुधवार को पहले फेज में 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।दूसरे दौर का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Read also- Excise Policy Scam: अदालत ने मांगा केजरीवाल की याचिका पर ED से जवाब

दिनेश कुमार यादव, डीडीसी, रांची- रांची में 13 नवंबर को पहले चरण का मतदान है, तो उसी क्रम को आज यहां पांच विधानसभा के लिए डिस्पैच की तैयारी हो रही है। जिसमें कि रांची विधानसभा है, कांके है, हटिया है, मांडर और तमार है। इन पांचों विधानसभा की डिस्पैच की तैयारी आज यहां चल रही है। करीब 10 हजार पोलिंग पार्टी हमारी कुल मिला कर हैं, तो उनको हम यहां अपॉइंटमेंट लेटर दे रहे हैं। उसके बाद सामान दे रहे है। ईवीएम है। उसके बाद मोराबादी मैदान से उनको रवाना किया जाएगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *