Inflation: देश में महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21 फीसदी पर पहुंची

Inflation Breaks Record: 

Inflation Breaks Record:  र‍िजर्व बैंक की तमाम कोश‍िशों के बावजूद भी देश में महंगाई दर घटने का नाम नहीं ले रही है। देश में महंगाई के कारण आम लोगों की जेब पर शामत आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हालात ये हैं कि अक्टूबर के महीने में खुदरा महंगाई दर 14 महीने के र‍िकॉर्ड हाई लेवल 6.2 फीसदी पर पहुंच गई।अक्टूबर 2023 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आधारित मुद्रास्फीति 4.87 प्रतिशत थी।

महंगाई से लगा जोर का झटका-  महंगाई का सीधा संबंध पर्चेजिंग पावर से है। यदि महंगाई दर छह फीसदी है, तो अर्जित किए गए 100 रुपए का वैल्यू सिर्फ 94 रुपए होगा। महंगाई का बढ़ना और घटना प्रोडक्ट की डिमांड और सप्लाई पर निर्भर करता है। अगर लोगों के पास पैसे ज्यादा होंगे तो वे ज्यादा चीजें खरीदेंगे।

Read also- Election: झारखंड में थमा प्रथम चरण का चुनाव प्रचार, 13 नवंबर को होगा 43 सीटों पर मतदान

अक्टूबर में महंगाई दर 10.87 फीसदी पर पहुंची – महंगाई के बास्केट में लगभग 50 फीसदी योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है।अक्टूबर में इसकी दर बढ़कर 10.87 फीसदी हो गई। खाने-पीने की चीजें महंगी होने से अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं ग्रामीण महंगाई 5.87 फीसदी से बढ़कर 6.68 फीसदी और शहरी महंगाई 5.05 फीसदी से बढ़कर 5.62 फीसदी हो गई है।

Read also- एक्टर शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला रायपुर में गिरफ्तार

स‍ितंबर में भी नहीं कम हुई महंगाई – महंगाई दर के सवा साल के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद ये उम्‍मीद है क‍ि द‍िसंबर में होने वाले मौद्र‍िक नीत‍ि समीक्षा (एमपीसी) की मीट‍िंग में रेपो रेट को पुराने लेवल पर ही बरकरार रखा जाएगा। प‍िछली दस एमपीसी की मीट‍िंग से रेपो रेट 6.5 प्रत‍िशत के लेवल पर ही बना हुआ है, अगर इस बार इसमें बदलाव नहीं क‍िया गया तो ये लगातार 11वां मौका होगा जब रेपो रेट पुराने स्‍तर पर ही बना रहेगा। इससे पहले स‍ितंबर के महीने में महंगाई दर नौ महीने के रिकॉर्ड लेवल 5.5 प्रतिशत पर पहुंच गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *