CM सैनी ने जनता की समस्याएं सुनकर हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधि मंडल से की मुलाकात और फिर कही ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीती शाम संत कबीर कुटीर पर पहले आम जनता की समस्याएं सुनीं और उसके बाद हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधि मंडल से भी मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को भरोसा दिया है कि हरियाणा की आपकी BJP सरकार के समक्ष समाज से जुड़े कोई भी विषय आप लेकर आएंगे उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। वहीं आज संत कबीर कुटीर पर समस्त डोम समाज के प्रतिनिधि CM नायब सिंह सैनी का अभिनंदन करेंगे।

Read Also: दिल्ली की दमघोंटू हवा में जीने को मजबूर लोग, प्रदूषण के साथ अब सर्दी ने भी असर दिखाना किया शुरू

हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधि मंडल से हुई मुलाकात को लेकर जानकारी शेयर करते हुए CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि, “आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कर सिख समाज के विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। ये BJP ही है जो सिख गुरुओं की परंपरा के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रही है। मैंने पूरी संगत को भरोसा दिया है कि हरियाणा की आपकी BJP सरकार के समक्ष समाज से जुड़े कोई भी विषय आप लेकर आएंगे उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।”

इससे पहले जनता की समस्याएं सुनकर CM सैनी ने पोस्ट करते हुए कहा कि, “हर परिवारजन से सीधा संपर्क, समस्याओं को समझना, हर व्यक्ति की बात को सुनना ये हमारे संस्कारों में है।मेरा पूरा प्रयास रहता है कि कोई निराश न लौटे। आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट की और उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *