Maharashtra: पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर हुई तलाशी,  भड़के उद्धव ठाकरे

Uddhav Chopper Search:
Uddhav Chopper Search: महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबले के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की एक बार फिर तलाशी ली गयी है। शिवसेना UBT ने इस कार्रवाई के बाद कड़ा विरोध जताया है।चुनाव आयोग ने साफ किया है कि आयोग एसओपी के मुताबिक कार्रवाई कर रहा है। किसी नेता विशेष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।महाराष्ट्र में चुनावी लड़ाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की एक बार फिर तलाशी ली गई है। उद्धव की पार्टी- शिवसेना यूबीटी ने इस कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताया है।उद्धव ठाकरे की हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उनके बैग की तलाशी का ये वीडियो भी सामने आया है।

चुनाव प्रचार के सिलसिले में हेलीकॉप्टर से लातूर गए उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उनके बैग की भी तलाशी ली गई। जानकारी के मुताबिक यवतमाल जिले के वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने को लेकर उद्धव ठाकरे नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।इस दौरान उद्धव ठाकरे मराठी भाषा मे कर्मचारियों से  कहते सुने जा रहे है कि क्या उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है?क्या वे महाराष्ट्र में रैलियों के लिए दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के बैग की भी तलाशी लेते हैं?

Read also- हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश! 3 बच्चों समेत महिला की मिली लाश, पति गिरफ्तार

आगे उद्दव ठाकरे ने कहा कि मुझे अमित शाह और मोदी जी का बैग चेक करते वक्त का एक विडियो भेजना, मेरा नाम उद्धव ठाकरे है बताओ ना तुम्हारा नाम क्या है, कहां रहते हो ? उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात के नहीं हो ना? चलो महाराष्ट्र में चेक करने के लिए भी बाहर के लोग हैं। चलो धन्यवाद।शिवसेना उद्धव नेताओ ने इस तलाशी कार्रवाई का  वीडियो शेयर कर आक्रोश जताया है। शिवसेना यूबीटी ने कहा है कि प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई हो रही है।हालांकि चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि कार्रवाई तय नियमों के मुताबिक होती है।इस मामले में चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मानक संचालन प्रक्रिया SOP के तहत सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टरों की जांच की जाती है। आयोग के मुताबिक पिछले चुनावों के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के विमानों और हेलीकॉप्टरों की जांच भी की गई थी।चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिले इसके लिए जरूरी सभी नेताओं के हेलीकॉप्टरों की जांच सुनिश्चित की जाये।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *