Congress Manifesto: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

Jharkhand Congress Manifesto:
Jharkhand Congress Manifesto: कांग्रेस ने मंगलवार को झारखंड में अपना चुनावी घोषणापत्र घोषित कर दिया। पार्टी ने राज्य में 250 यूनिट मुफ्त बिजली और जाति आधारित सर्वेक्षण का वादा किया है।पार्टी घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की द्वारा अनावरण किया गया घोषणापत्र, 1932 खतियान-आधारित अधिवास नीति और आदिवासियों के सरना धार्मिक कोड के कार्यान्वयन सहित सात वादों पर केंद्रित है। राज्य की कुल 81 सीटों में से 43 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले घोषणापत्र जारी किया गया।

Read Also: Delhi Pollution: दिल्ली में एक्यूआई ‘खराब’ कैटेगरी में बरकरार

बंधु तिर्की ने कहा कि घोषणापत्र में गरीबों को वर्तमान में 200 यूनिट के मुकाबले 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया है। हम एक साल में सभी खाली सरकारी पदों को भर देंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मेनिफेस्टो कमेटी ने हर जिले में चौपाल लगाई और जनता से बातचीत की। हमने ये सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया कि हमारा मेनिफेस्टो आम लोगों के लिए हो।

बंधु तिर्की, नेता, कांग्रेस- घोषणापत्र में किसान, मजदूर, छात्र से लेकर विशेषकर सभी वर्गों को समाहित किया गया है। आप प्रमुख संकल्प में देखे इसका कि परिवार को हम बिजली 200 यूनिट से बढ़ाकर 250 यूनिट प्रति माह फ्री करने का वादा किया है। साथ ही जातिगत जनगणना कराया जाएगा। पांच किलो राशन को बढ़ाकर हम सात किलो राशन प्रति व्यक्ति देने का हमारा घोषणापत्र में शामिल है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *