Madhya Pradesh: बैतूल में महिला की दो दिन पुरानी मिली लाश

Madhya Pradesh: Two day old dead body of a woman found in Betul, Crime, Crime News, Madhya Pradesh, Police, Madhya Pradesh Police, dead body, #CrimeNews, #MadhyaPradesh, #policeman, #mppolice, #deadbody

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बैतूल के एक घर में महिला की दो दिन पुरानी लाश पुलिस को मिली। ये मामला बैतूल बाजार के सोहागपुर गांव का है। इसकी सूचना मिलते पर एडिशनल एसपी और बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

Read Also: गैस चैंबर बनी दिल्ली में लागू हुआ GRAP-4, स्कूल बंद के साथ कई चीजों पर लगी पाबंदियां

मिली जानकारी के मुताबिक, जब महिला के बेटे ने उन्हें फोन किया तो संपर्क नहीं हो पाया। ऐसे में बेटे ने दोस्तों से घर जाकर मां को देखने के लिए कहा। दोस्तों ने घर जाकर देखा, तो वे मृत पाई गईं। मृतक की पहचान 50 साल की किरण मालवीय के रूप में हुई है। वो घर पर अकेली रहती थी और बच्चे बाहर रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read Also: पहाड़ो में बर्फबारी होने से बदला दिल्ली-यूपी का मौसम, जानें कैसा रहेगा देशभर में राज्यों के मौसम का हाल

बैतूल के एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि हमें जानकारी मिली की किरण मालवीय अपने घर पे मूर्छित अवस्था में पड़े हैं, जब पुलिस घटनास्थल पर तसदीक के लिए पहुंची तो वहां उनका शव लगभग दो दिन पुराना था और एफएसएल अधिकारी द्वारा इसका निरीक्षण किया है। अभी शव को मॉर्चुरी में रखा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। पुलिस अभी प्राथमिक जांच में जुटी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *