धोखाधड़ी मामले में गौतम अडाणी के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला सियासी मोर्चा, सूबे में गरमाई सियासत

Rahul Gandhi on Gautam Adani:

Rahul Gandhi on Gautam Adani: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय और अमेरिकी कानून तोड़ने के लिए उद्योगपति गौतम अडाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद राहुल का ये बयान सामने आया।

Read also-अडानी ग्रुप की कंपनियों को भारी नुकसान, मार्केट कैप में आई गिरावट

राहुल गांधी ने लगाया ये आरोप- राहुल ने कहा, “ये अब अमेरिका में बिल्कुल साफ हो गया है कि गौतम अडाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानूनों को तोड़ा है। उन्हें अमेरिका में दोषी ठहराया गया है। मैं सोच रहा हूं कि अडाणी देश में स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में क्यों घूम रहे हैं। झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया गया, कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। अडाणी ने स्पष्ट रूप से 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। हम इसे मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं।”

Read also-विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

माधवी पुरी बुच पर कही ये बात –  उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री अडाणी की सुरक्षा कर रहे हैं और प्रधानमंत्री अडाणी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं। भारत में हम इतने लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि अडाणी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और माधवी पुरी बुच को हटाया जाना चाहिए। पीएम इस व्यक्ति को 100 फीसदी बचा रहे हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार करके भारत की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। हमने इस मामले में जेपीसी की मांग की है। मैं गारंटी दे सकता हूं कि अडाणी की भारत में गिरफ्तार या जांच नहीं की जाएगी क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *