Jharkhand Election: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार! BJP को भारी मतो से हार

Jharkhand Election:  हेमंत और कल्पना सोरेन के दमदार नेतृत्व से झारखंड में जेएमएम ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की ओर अग्रसर है।विपक्षी दल बीजेपी हेमंत-कल्पना पर कटाक्ष करते हुए उन्हें ‘बंटी और बबली’ की जोड़ी कह रहे थे लेकिन, राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को कामयाबी के रास्ते पर ले जाकर उन्होंने आलोचनाओं का करारा जवाब दिया है।

Read also- IPLकी मेगा नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं जेम्स एंडरसन, 10 साल पहले खेला था आखिरी टी20

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन दोनों ने चुनावों की घोषणा के बाद करीब 200 चुनावी रैलियां कीं। कल्पना इस साल की शुरुआत में अपने पति की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में आईं।सभी सीटों पर चुनावी नतीजों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, पटाखे फोड़ रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं।निर्वाचन आयोग की अपडेट जानकारी के अनुसार, जेएमएम ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें से चार सीटें जीत चुका है और 30 पर बढ़त बनाए हुए है।

Read also- गब्बर का आदेश, एक्शन मोड में हरियाणा पुलिस… वाहन चालकों की अब खैर नहीं

पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों को देखते हुए ये प्रदर्शन उल्लेखनीय है। इसके दो विधायक नलिन सोरेन और जोबा माझी ने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके अलावा, सीता सोरेन, चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रोम जैसे प्रमुख नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।हेमंत सोरेन के ‘एक्स’ पर साझा की गई तस्वीरों में मतदान के बाद गुरुवार को हेमंत-कल्पना अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आए। अगर झारखंड में जेएमएम सत्ता में लौटता है, तो ये आदिवासी समुदायों के बीच सोरेन के गहरे असर का संकेत होगा।ये दिखाता है कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने आदिवासियों को सफलतापूर्वक गोलबंद किया।

चुनाव विश्लेषकों के अनुसार, हेमंत और कल्पना दोनों ही आदिवासी मतदाताओं के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करने में कामयाब रहे, और सत्ता विरोधी भावना के बावजूद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसका लाभ उठाने और सरकार बनाने में विफल रही।जेएमएम के एक कार्यकर्ता ने कहा कि कल्पना को गांडेय में ‘‘हेलीकॉप्टर मैडम’’ कहा जाता था। ये शब्द बीजेपी ने ये बताने के लिए इस्तेमाल किया गया कि कल्पना बाहरी हैं, क्योंकि वो मुनिया देवी के विपरीत स्थानीय निवासी नहीं हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *