Politics: उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने किया सनसनीखेज खुलासा, प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Akhilesh Yadav:

Akhilesh Yadav on bypolls: उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर 20 नवंबर को उप-चुनाव हुए थे और इसके नतीजे शनिवार को आए।इसमें बीजेपी ने सात सीटों पर जीत दर्ज करी, जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ दो सीटें ही हासिल कर सकी।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को बूथों पर जाने से रोका गया।

Read also- रांची में कांग्रेस ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की बैठक

पुलिस पर कही ये बात- उन्होंने कहा, “मैंने कुंदरकी सीट के अपने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है मैंने उनका वीडियो देखा। सुबह-सुबह ही जब वो निकले है वोट डालने तो उन्हें जानकारी मिल गई कि उनके बूथ के एजेंटों को निकाल दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने मिलकर के जो व्यवहार किया और उनकी नियत-मंशा यही थी कि कोई भी समाजवादी पार्टी का एजेंट बूथ पर न रहे। इसलिए जानबूझकर के प्रशासन ने और खासकर के पुलिस ने वो भी निर्देश पर सभी बूथ एजेंटों को लगभग निकाल दिया गया और बड़े पैमाने पर जहां समाजवादी पार्टी के समर्थक थे, समाजवादी पार्टी के लिए जो वोट डालना चाहते थे वो जाते। उन्हें रोक दिया गया।”

Read also- भारत करेगा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की मेजबानी, युवाओं को मिलेगा अपने विचार रखने का मौका

लगाया ये गंभीर आरोप-  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जिस दिन चुनाव हो रहा था और जिस समय वोट पड़ रहे थे उस समय भी हम और आप मिले थे। बहुत सारे वीडियो, बहुत सारी जानकारी लगातार मिल रही थी जिसकी सूचना हम आपको भी दे रहे थे और आज के समय पर जो सोशल मीडिया है उसके माध्यम से भी चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारी तक बात पहुंचा रहे थे। मुझे याद है मैंने कुंदरकी सीट के अपने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है मैंने उनका वीडियो देखा। सुबह-सुबह ही जब वो निकले है वोट डालने तो उन्हें जानकारी मिल गई कि उनके बूथ के एजेंटों को निकाल दिया गया है।

बूथ एजेंटों को किया बाहर – पुलिस प्रशासन ने मिलकर के जो व्यवहार किया और उनकी नियत-मंशा यही थी कि कोई भी समाजवादी पार्टी का एजेंट बूथ पर न रहे। इसलिए जानबूझकर के प्रशासन ने और खासकर के पुलिस ने वो भी निर्देश पर सभी बूथ एजेंटों को लगभग निकाल दिया गया और बड़े पैमाने पर जहां समाजवादी पार्टी के समर्थक थे, समाजवादी पार्टी के लिए जो वोट डालना चाहते थे वो जाते। उन्हें रोक दिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *