Delhi: संसद में आज भी बना रहा गतिरोध, विपक्ष ने “जो उचित समझो वही करो” को बनाया नया नारा

Delhi:  संसद में एक बार फिर भारी गतिरोध देखने को मिला।बजट सत्र के आठवें दिन भी सदन में हंगामा जारी रहा।संसद की कार्यवाही विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते दिन भर के लिए स्थगित हो गई। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के रवैये पर निराशा जाहिर की है। Delhi: 

Read Also: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध वाहनों पर नजर, बहराइच जिले में लगाए गए AI संचालित कैमरे

संसद में आज भी सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच गतिरोध बना रहा।लोकसभा में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। स्पीकर ओम बिरला ने सदन को चलाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब तक सदन की कार्यवाही का कीमती समय बर्बाद हो चुका है।Delhi: 

Read Also: Rajasthan: जयपुर में निलंबित लेक्चरर ने की आत्महत्या

दरअसल पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरावणे की अप्रकाशित संस्मरण से उद्धरण पर विवाद जारी है।वही आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन ने विवाद और बढ़ा दिया है।इस बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विरोध और राहुल गांधी के बयानों पर तीखी बहस ने टकराव बढ़ा दिया है।लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद विपक्ष ने संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। मकर द्वार के पास जमा विपक्षी सांसदों ने ‘ट्रैप डील’ लिखे पोस्टर लहराए और जोर-शोर से नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने भी तंज भरा बयान दिया -“जो उचित समझो वही करो।”Delhi: 

राहुल गांधी का यह बयान संसद परिसर में प्रदर्शन के दौरान भी गूंजता रहा। विपक्षी सांसदों ने इसे नया नारा बना लिया और सरकार पर लगातार हमला बोला। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सवालों से घबराई हुई है और सदन नहीं चलने दे रही।दूसरी ओर, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर नाराजगी जताई और कहा कि सदन को व्यवस्थित तरीके से नहीं चलाया जा रहा। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सदन की मर्यादा बनाए रखें।प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसदों ने कहा कि सरकार की नीतियां देश के हित में नहीं हैं। वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को ‘ट्रैप’ करार दे रहे हैं और पूर्व सेना प्रमुख की किताब से जुड़े मुद्दे पर भी सवाल उठा रहे हैं।संसद का यह गतिरोध अब लगातार कई दिनों से जारी है। बजट चर्चा पर अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है।अब 2 दिन के अवकाश के बाद सदन की कार्रवाही सोमवार को शुरू होगी।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *