Rajasthan: बांसवाड़ा में सड़क हादसे में तीन की मौत, 25 से अधिक घायल

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को बारातियों से भरी एक बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कलिंजरा थानाक्षेत्र में तब हुआ जब बारात लेकर जा रही बस घोटिया आम्बा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। उसने बताया कि हादसे के बाद कई यात्री बस के नीचे दब गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद ने पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। Rajasthan

Read Also: HaryanaNews: गुरुग्राम में पांच सौ करोड़ की ठगी के आरोप में कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनमें से कई को बाद में बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *