कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई से राज्यपाल नाराज, केंद्र सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट !

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस पर बीएमसी की ओर से बुलडोजर चलाए जाने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी नाराज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अजेय मेहता से चर्चा की।

इस दौरान राज्यपाल ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। अजॉय मेहता ने कहा कि वो सीएम उद्धव ठाकरे को जानकारी दे देंगे। वहीं, राज्यपाल कोश्यारी इस विषय पर केंद्र को एक रिपोर्ट देने वाले हैं।

Also Read अभिनेता परेश रावल बनाए गए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गवर्नर कोश्यारी और उनके रिश्ते बेहत तनावपूर्ण रहे हैं, इससे पहले सरकार में सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी इस पर अपना विरोध जताया है।

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर भी अभिनेत्री कंगना के समर्थन में उतर गए हैं। जयराम ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि हम हिमाचल की बेटी का अपमान सहन नहीं कर सकते।

Also Read Kangana Ranaut का उद्धव ठाकरे पर हमला, बोलीं- तुम सिर्फ वंशवाद…

महाराष्ट्र सरकार ने हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के साथ जो राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से अत्याचार किया है यह अत्यंत चिंताजनक एवं निंदनीय है। हमारी सरकार व देश की जनता इस घटनाक्रम में हिमाचल की बेटी कंगना के साथ खड़ी है।

अभिनेत्री कंगना रनौत एवं महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खी का माहौल बरकरार है। कंगना रनौत के खिलाफ विक्रोली थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। आरोप है कि कंगना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *