सुब्रमण्यम स्‍वामी ने फिर अपनी पार्टी को घेरा, शिक्षा मंत्री के साथ शुरू हुआ ट्विटर वॉर

नई दिल्ली (ललित नारायण कांडपाल की रिपोर्ट)- जेईई की परीक्षाओं में कम स्‍टूडेंटस के शामिल होने को लेकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्‍वामी और शिक्षा मंत्री के बीच ट्विटर वॉर शुरु हो गया है। सुब्रमण्यम स्‍वामी ने जहां 18 लाख में से सिर्फ 8 लाख स्‍टूडेंटस के शामिल होने को देश की शिक्षा व्‍यवस्‍था का अपमान बताया है। वहीं शिक्षा मंत्री ने भी कहने में देर नहीं लगाई कि आपके आंकड़े गलत हैं।


नीट जेईई की परीक्षा को लेकर किस कद्र विवाद हुआ था इसे सभी जानते हैं लेकिन आखिरकार कुछ परीक्षाएं हो चुकी हैं तो कुछ होने वाली हैं। इस बीच शिक्षा मंत्री और सुब्रमण्नयम स्‍वामी के बीच नया विवाद शुरु हो गया है। इस विवाद की शुरुआत स्‍वामी के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्‍होंने कहा कि, “मैं इस बात की सटीक गिनती कि पिछले सप्ताह कितने छात्रों ने जेईई की परीक्षा दी. 18 लाख पास डाउनलोड किए गए थे जिसमें से महज 8 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए. ये उस देश का अपमान है जो विद्या और ज्ञान को बढ़ाता है !!”

ये विवाद यहीं खत्‍म नहीं हुआ। इसके बाद स्‍वामी के इस टवीट का जवाब शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया। उन्‍होंने कहा कि, “सुब्रमण्यम स्वामी मैं परीक्षा के संबंध में कुछ तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखना चाहूंगा। JEE MAIN परीक्षा में आवेदकों की संख्या 8.5 लाख थी न कि जितना 18 लाख आपने ट्वीट किया है।”

इसके बाद स्‍वामी ने फिर शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया और कहा कि,”मैं जल्‍द ही शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के देश और विदेश में रजिस्‍ट्रेशन को लेकर 9,53,473 और 660 सेंटरों का जो आंकड़ा सुप्रीम कोर्ट में दिय है उसे ट्वीट करुंगा। मंत्री जी ने मुझे जो ट्वीट किया है वो 8.58 लाख है। अब देखते हैं कौन सा आधिकारिक है ?

Also Read: Rafael Fighter Jet- राफेल की इन अद्भुत विशेषताओं से मजबूत होगी IAF

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने पूरे ब्‍यौरे के साथ फिर ट्वीट किया जिसमें कहा कि स्‍वमी जी धन्‍यवाद, मैं एक बार फिर आपको आधिकारिक आंकड़े बताना चाहूंगा। जो डीजी एनटीए ने सूचित किया था कि सितंबर 2020 की परीक्षा में सीबीटी मोड में पेपर वन के लिए 605 सेंटर और बी आर्क और बी प्‍लानिंग के लिए 489 सेंटर बनाए गए हैं। जो कि देश की 232 जगहों पर सिथति है।


शिक्षा मंत्री ने जो टवीट किया उसमें उन्‍होंने बताया कि पेपर वन के लिए 8.41 लाख और पेपर टू के लिए 1.12 लाख स्‍टूडेंटस ने रजिस्‍ट्रेशन किया। जिसके अनुसार कुल छात्रों की संख्‍या 9.53 लाख बनती है।

इसके बाद स्‍वामी ने एक और पत्र ट्वीट किया जिसमें भी स्‍टूडेंटस का योग 953473 बन रहा है जबकि अप्रैल की परीक्षा के लिए ये 1066450 था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *