Constitution Day: संविधान दिवस पर विपक्ष के नेताओं ने ओम बिरला को लिखा पत्र, कर दी ये डिमांड

Constitution Day:

Constitution Day: विपक्षी गुट इंडिया के नेताओं ने नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उनसे संविधान दिवस समारोह के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को बोलने की अनुमति देने का आग्रह किया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को आयोजित समारोह के दौरान भाषण देंगे।

26 नवंबर 1950 को संविधान हुआ लागू-  भारत में हर साल 6 नवंबर को संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि संविधान सभा ने हमारे संविधान को 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया था। इसके दो महीने बाद यानी कि 26 नवंबर 1950 को इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।

Read also- Entertainment: बॉलीवुड में महिलाओं का बढ़ता रुतबा देख गदगद हुई Madhuri Dixit Nene

विपक्षी दलों ने की ये मांग –  विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा गया है, “हम भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मंगलवार संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित होने वाले समारोह के संदर्भ में ये पत्र लिख रहे हैं। हम समझते हैं कि इस समारोह को भारत के राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।”इसमें कहा गया है, “हमारा मानना ​​है कि संसदीय लोकतंत्र की सर्वोत्तम परंपराओं और हितों को ध्यान में रखते हुए, दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को भी इस ऐतिहासिक अवसर पर बोलने का अवसर दिया जाना चाहिए।”

Read also- Kannur: केरल में व्यवसायी के घर में चोरी होने से मचा हडकंप, पुलिस ने शुरु की जांच

स्पीकर बिरला भी होगे शामिल-  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में कहा कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और स्पीकर बिरला भी समारोह में बोलेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को संबोधित नहीं करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *