बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संतों ने संभाला मोर्चा, कर दी ये डिमाड़

Bangladesh Row:

Bangladesh Row: इस्कॉन कोलकाता के भिक्षुओं और दूसरे श्रद्धालुओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कए गए अत्याचारों और चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कोलकाता में इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कहा कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हमारी प्रार्थनाओं में हैं। उन्होंने कहा, हम उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बंद हों।”

Read also- बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से कोलकाता में तेज हुआ प्रदर्शन

कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला – कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। विरोध मार्च इस्कॉन मंदिर से शुरू हुआ और बांग्लादेश वाणिज्य दूतावास पर समाप्त होना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें कुछ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया।पीटीआई वीडियो से बात करते हुए शुभंकर सरकार ने कहा कि पार्टी की मांग पड़ोसी देश में शांति की है।

Read also- Sports: टीम इंड़़िया से मिले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथोनी अल्बानीज, किया जोरदार स्वागत

त्रिपुरा में तेज हुआ प्रदर्शन – त्रिपुरा में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद, त्रिपुरा की कैलाशहर सीमा के जरिए बांग्लादेश के साथ होने वाला आयात और निर्यात रोक दिया गया है।बांग्लादेश में इस्कॉन पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए लोग मनु लैंड कस्टम्स स्टेशन (एलसीएस) के बाहर इकट्ठा हुए।

सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल-  विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कैलाशहर नगर परिषद के उपाध्यक्ष नीतीश डे, बीजेपी कैलाशहर मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ डे, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप देबरॉय और हिंदू जागरण मंच त्रिपुरा के अध्यक्ष उत्तम डे ने किया। विरोध प्रदर्शन में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *