अयोध्या पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ,रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभद्राचार्य से की मुलाकात -वीडियो वायरल

 (अजय पाल)Ram Mandir News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देश दुनिया में दिखाई दे रहा है। जय श्री राम की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। राम मंदिर उद्घाटन समारोह से पहले राजनेताओं के साथ मशहूर हस्तियां भी अयोध्या पहुुंचने लगी है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी की होगी।जिसको लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए खेल जगत की जानी मानी हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अयोध्या में होने वाले  भव्य प्राण प्रतिष्ठा  समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं.

फोटोज में कंगना राम मंदिर समारोह से पहले हनुमान यज्ञ करती हुई  नजर आ रही है।पूजा पाठ में लीन कंगना बेहद खूबसूरत लग रही है.  अभिनेत्री ने पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या में रामभद्राचार्य से मुलाकात की। सोशल मीडिया में अभिनेत्री के ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।   

Read also-कांग्रेस सांसद राहुल गांधी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भ्रष्ट हैं, डरे हुए हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत  ने सोशल मीडिया में राम मंदिर समारोह से पहले की तस्वीर शेयर की।अयोध्या में पहुंचकर कंगना राम भक्ति में डूबी हुई नजर आई।
21 जनवरी को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , आओ मेरे राम.
आज परम पूज्य रामभद्राचार्य से भेंट हुई , उनका आशीर्वाद लिया।
उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत् सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया।
अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत मेंसब राममयी है । कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे है ।
आओ मेरे राम, आओ मेरे राम 🚩
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट-  बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म तेजस में नजर आई थी। जल्द ही अभिनेत्री फिल्म इमरजेंसी में नजर आएगी। इस फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएगी ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *