संभल से SP विधायक इकबाल महमूद बोले- जिन बच्चों ने जान दी मैं उन्हें शहीद का दर्जा दूंगा

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संभल में शांति कायम होगी और उनकी लड़ाई हिंदू मुस्लिम की नहीं थी। ये हमारे लोग थे जो जामा मस्जिद में आस्था रखते हैं, वो मस्जिद जो करीब 500-600 साल पुरानी है। हमारी लड़ाई लोगों के विश्वास की रक्षा के लिए है।

Read Also:  Weather: पहाड़ी क्षेत्रों में भी नहीं हुई कड़ाके की ठंड, जानें कब मिल सकती है गर्मी से निजात ?

आपको बता दें, संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल का नाम संभल हिंसा में FIR में दर्ज किया गया है। वहीं संभल में जिन युवकों की फायरिंग में जान चली गई उनको लेकर इकबाल महमूद ने कहा, “मैं तो उन्हें शहीद का दर्जा दूंगा और अल्लाह उन्हें मुक्ति दे। उन्होंने कहा कि संभल में जो हुआ वो अच्छा नहीं हुआ, संभल का नाम बदनाम हुआ है।”

Read Also: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ की नई किताब की लॉन्च

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 7 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और समाजवादी पार्टी के ही स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल और 2,750 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है। बीते दिन भी 3 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया था और 49 आरोपियों की पहचान हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *