हरियाणा के नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बीजेपी जेपी नड्डा से की मुलाकात

Haryana News:

Haryana News: हरियाणा के नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने आज दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोहन लाल बडौली को मंगलवार को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बयान दिया है।

Read also-PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, इस एजेंडे पर होगी चर्चा

मोहनलाल बडौली ने कहा कि उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर आभार जताया है।नया दायित्व देने के लिए आभार जताते हुए मोहनलाल बडौली ने दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।बडौली ने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे।दरअसल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहनलाल बड़ौली को अब जल्द ही विधानसभा चुनाव में बड़ी परीक्षा देनी होगी।विधानसभा चुनाव में उन्हें कई परीक्षाओं के साथ संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती रहेगी।

Read Also: 14 प्रोडक्टों के लाइसेंस रद्द होने के बाद बिक्री पर लगाई रोक, पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई

इससे पहले लोकसभा चुनाव सीएम नायब सिंह सैनी के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए लड़ा गया था। इससे पहले 2014 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान रामबिलास शर्मा प्रदेश अध्यक्ष थे। 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष थे। बाद में उनकी जगह ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और फिर यह जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी संभाल रहे थे।अब राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बीजेपी आलाकमान ने साफ संदेश दे दिया है कि लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी उनका नजरिया गैर जाट राजनीति पर ही फोकस रहेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *