आयुष्मान भारत योजना नहीं लागू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने इन राज्यों को भेजा नोटिस !

नई दिल्ली (विनय सिंह की रिपोर्ट)– सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को इन चार राज्यों में लागू नहीं किया गया, जिस वजह से यहां के लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली समेत कई राज्यों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना को अपने राज्य में लागू नहीं करने के मामले में सरकारों को नोटिस दिया है। जिन राज्यों को नोटिस जारी किया गया है उनमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना और दिल्ली है।

Also Read- रेलवे ट्रैक के पास बनी 48000 झुग्गियों को हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अजय माकन

दरअसल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी राज्यों को नोटिस दिया है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि देश के इन चार राज्यों में स्वास्थ्य से जुड़ी इस योजना का लाभ वहां रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि राज्य सरकारों ने आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया है।

Also Read- सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को आदेश, उचित मूल्य पर कोरोना मरीजों को मिले एंबुलेंस

इन राज्यों के गरीब तबके के लोगों को पांच लाख रुपए तक की मेडिकल सहायता से वंछित होना पड़ रहा है। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब परिवारों को  पांच लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस कराती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *